
जबलपुर। गांजे की खेप के साथ पति-पत्नी समेत तीन तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार में आए सिद्धांत बर्मन 21 वर्ष व उसकी पत्नी वंशिका बर्मन 20 वर्ष, साथी रविकांत जाटव 20 वर्ष के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत कार्रवाई कर लगभग साढ़े 14 किलो गांजा बरामद किया किया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि उन्हें गांजा कहां से और कैसे प्राप्त हुआ। अब तक उन्होंने गांजे की तस्करी की सप्लाई कहां-कहां की है।
