चोरी हुई साइकिल के बदले पुलिस ने दिलाई नई साइकिल, आवेदिका के चेहरे पर लौटी खुशी

दमोह‌। इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए दमोह पुलिस ने एक आवेदिका के पुत्र की चोरी हुई साइकिल के बदले उसे नई साइकिल दिलाई।जानकारी के अनुसार आवेदिका के पुत्र राकेश प्रजापति की साइकिल दमोह शहर स्थित साइकिल मंगल भवन मानस पाठ से चोरी हो गई थी। जनसुनवाई की शिकायत आवेदिका 60 वर्षीय लक्ष्मीबाई ने शिकायत की थी। जहां मामले में पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भापुसे) और सीएसपी एचआर पांडे के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। शुक्रवार को कोतवाली थाना का प्रभार संभाल रहे सब इंस्पेक्टर नीतेश जैन सहित पुलिस टीम ने आवेदिका के पुत्र को नई साइकिल दिलाई। नई साइकिल पाकर आवेदिका का चेहरा खुशी से खिल उठा और उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया।पुलिस की इस संवेदनशील पहल की शहर में सराहना हो रही है।

Next Post

पानी निकासी नगर पालिका प्रशासन के लिए चुनौती

Fri Jul 17 , 2026
सीधी । एक घंटे की बारिश ने शहर के बाजार क्षेत्र के पानी निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। गायत्री एवं कुबरे काम्पलेक्स मुख्य मार्ग कुछ समय के लिये तालाब बना गया। गौरतलब है कि शहर में शुक्रवार दोपहर करीब एक घंटे की तेज बारिश ने नगर पालिका के जल […]

You May Like