
5 लाख और बाइक की डिमांड कर दे रहे प्रताड़ना
जबलपुर। तीन लाख केश के साथ 10 तोला सोना लेकर भी दहेज लोभियों का पेट नहीं भरा। महिला से 5 लाख और बाइक की डिमांड कर दहेज प्रताड़ना देते हुए ताने मार रहे हैं। तिलवारा पुलिस ने दहेज की मांग कर प्रताडि़त करने वाले पति, सास, ससुर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक श्रीमती नीलम सोनी 30 वर्ष निवासी तिलवारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी शादी 9 फरवरी 23 को हिन्दू रीति रिवाज से अंकित सोनी के साथ हुयी थी उसका मायका तिलवारा में है उसके पापा मम्मी ने अपनी सामर्थता के अनुसार उसकी शदी में ससुराल वालों को नगदी तीन लाख रूपये, सोने के 10 तोला के गहने, गृहस्थी का सामान दिया था शादी के लगभग 2-3 माह बाद पति अंकित उर्फ अतुल सोनी, ससुर भागचंद सोनी, सास सुनीता सोनी उसे दहेज पर से ताना देकर परेशान करने लगे, दहेज मे मायके से 5 लाख रूपये एवं मोटर सायकल की मांग कर उसे शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडि़त करने लगे।
