
सतना। कलेक्टर सतना डॉ. सतीश कुमार एस ने शनिवार को अधिकारियों के साथ सतना जिले के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर उपार्जन केन्द्र एवं वेयर हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने सेवा समिति शिवराजपुर उपार्जन केन्द्र एवं सेवा समिति पनगरा के कतकोन में स्थित शिव बेयर हाउस का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
