
पानसेमल। पर्यावरण संरक्षण के संदेश एवं डॉ.सैयदना साहब के 13 वे उर्स के उपलक्ष्य में दाऊदी बोहरा समाज द्वारा पौधारोपण किया।समाज के वरिष्ठ कुतबी बोहरा ने बताया कि बोहरा समाजजनों द्वारा हरियाली महोत्सव के तहत पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़े इस उद्देश्य से पौधारोपण किया गया।सदर मुल्ला मुस्तफा की सदारत एवं डॉ.सैयदना मोहम्मद बहानुद्दीन साहब के 13 वे उर्स के उपलक्ष्य में पौधारोपण किया।उर्स के दौरान देश एवं दुनिया के अलग अलग स्थानों पर विभिन्न आयोजन संपन्न हुए।
नगर परिषद अध्यक्ष शैलेश भंडारकर ने बोहरा समाज की सराहना करते हुए कहा बच्चों सहित सभी आयुवर्ग के सदस्य सम्मिलित हुए ।समाज में सामाजिक सद्भाव,और एकता की अलग ही झलक देखने को मिलती हैं।इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष शैलेश भंडारकर,थाना प्रभारी विजय रावत,बोहरा समाज के सदस्य मौजूद रहे।
