तारादेही पुलिस की त्वरित कार्रवाई

तेंदूखेड़ा/दमोह। 1 सितंबर 2026 को प्रार्थी स्वदेश कुमार नेमा (प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तारादेही) ने थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 29 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026 के बीच अज्ञात चोरों द्वारा स्कूल के कंप्यूटर लैब से 10 मॉनिटर व सीपीयू, 02 प्रिंटर, कीबोर्ड और माउस (कुल कीमती करीब 5,04,000 रुपये) चोरी कर लिए गए हैं। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया के निर्देशन तथा एसडीओपी तेंदूखेड़ा के मार्गदर्शन में त्वरित कार्रवाई करते हुए, पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 2 संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों संदेहियों ने मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों की निशादेही पर शत-प्रतिशत चोरी गया मसरूका बरामद कर दोनों को विधिवत गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपी अनारी गौड़,सुरेश गौड़ से जब्त सामग्री (मसरूका)

10 मॉनिटर व सीपीयू

02 प्रिंटर

कंप्यूटर की-बोर्ड व माउस

कुल अनुमानित कीमत लगभग 5,04,000। सराहनीय भूमिका

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक आलोक तिरपुड़े, उपनिरीक्षक रमेश मुडरया, प्रधान आरक्षक (64) भगत सिंह, प्र.आर. (413) राजेश सिंह, प्र.आर. (282) तुलसीराम, आरक्षक (102) पंकज प्यासी, आर. (375) बलराम सिंह, आर. (780) राजेन्द्र लोधी, आर. (835) आकाश पटेल, आर. (721) हार्दिक शुक्ला, महिला आरक्षक (603) दिव्या, म.आर. (617) लक्ष्मी, आर. (113) विवेक गोस्वामी (रक्षित केंद्र) व आर. (37) मयंक (साइबर सेल) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Next Post

ईरान के साथ युद्ध में पेंटागन को करना पड़ रहा संस्थागत संकट का सामना

Wed Sep 2 , 2026
वॉशिंगटन, 02 सितंबर (वार्ता) ईरान के साथ चल रहे युद्ध के बीच अमेरिकी सेना पर लगातार बढ़ते दबाव और अंदरूनी उथल-पुथल के बाद पेंटागन एक गंभीर संस्थागत संकट का सामना कर रहा है। यह युद्ध अब अपने सातवें महीने में प्रवेश कर चुका है। इसी कड़ी में सोमवार को सेना […]

You May Like