कॉलेज में प्रतिनियुक्ति के नाम पर भ्रष्टाचार:चौरसिया

ग्वालियर। ​सर्वमानव कल्याण संघ के अध्यक्ष भानु प्रताप चौरसिया ने शिवपुरी मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता (डीन) पर गंभीर लापरवाही और बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि कॉलेज प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है।

​प्रतिनियुक्ति के नाम पर लाखों की वसूली का आरोप

अध्यक्ष भानु प्रताप चौरसिया ने आरोप लगाया कि अधिष्ठाता द्वारा प्रतिनियुक्ति (डेपुटेशन) के नाम पर कर्मचारियों से 50,000 से लेकर 15,00,000 तक की मांग की गई है और जिन लोगों ने पैसे दिए, केवल उन्हें ही रिलीव किया गया है।

​सूचना के अधिकार का हो रहा उल्लंघन

संघ के अनुसार, इस मामले से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए सूचना के अधिकार के तहत आवेदन दिया गया था। आरोप है कि डीन द्वारा यह कहकर जानकारी देने से मना कर दिया गया कि मांगी गई जानकारी नियम विरुद्ध है, जबकि आवेदन के सभी बिंदु शासन और जनता के हित में थे। संघ का कहना है कि जानकारी छिपाकर शासन और जनता को गुमराह किया जा रहा है।

​इस मामले में प्रधानमंत्री कार्यालय से लेकर ग्वालियर कमिश्नर तक को पत्र लिखकर शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है। संघ ने आरटीआई के तहत प्रथम अपील भी की थी, जिस पर संचालक द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद संघ ने 25 नवंबर 2026 को द्वितीय अपील दायर की है।

​आयुक्त कार्यालय पर धरने की चेतावनी

सर्वमानव कल्याण संघ ने प्रशासन से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन आयुक्त कार्यालय पर धरना देने के लिए बाध्य होगा।

Next Post

सेंधमारी कर चोरों ने पार किये 30 बकरा-बकरियां

Thu Nov 26 , 2026
रीवा, मऊगंज में चोरों ने सिर्फ 30 बकरा-बकरियां चोरी नहीं कीं, बल्कि एक पिता की वर्षों की मेहनत, उसकी उम्मीदों और बेटी की शादी के सपनों पर डाका डाल दिया. चोरी गए मवेशियों की कीमत 5 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है. मामला नईगढ़ी थाना क्षेत्र के बंधवा […]

You May Like