घुरेल धाम पर लगने लगे झूले, दुकानें, 13 से 15 जनवरी तक लगेगा मेला

ब्यावरा। ब्यावरा-सुठालिया मार्ग पर स्थित प्रसिद्ध घुरेल धाम पर मकर सक्रांति के अवसर पर 13 से 15 जनवरी तक भव्य मेले का आयोजन होगा. 10 जनवरी को यहां दुकानों एवं झूले वालो को जगह का आवंटन कर दिया गया.

विदित है कि घुरेल धाम पर मकर सक्रांति के अवसर पर मेला लगता है. हजारों की संख्या में लोग घुरेल धाम आते है. साल दर साल मेले की भव्यता बढ़ रही है. शनिवार को मेला स्थल पर दुकानों एवं झूलो के लिए जगह का आवंटन कर दिया गया. जानकारी के अनुसार लगभग 200 विभिन्न प्रकार की दुकानों एवं 20 छोटे तथा 2 बड़े झूले के लिए जगह चिन्हित कर दी गई. झूले एवं दुकाने लगने लगी है. आज रविवार को और भी दुकानों के आवंटन होने की संभावना है. मेले का आयोजन 13 से 15 जनवरी तक होगा.

Next Post

वीबी जी-राम-जी अधिनियम 2025 से बदलेगी गांवों की तस्वीर, 125 दिन रोजगार की कानूनी गारंटी: राकेश शुक्ला

Sat Jan 10 , 2026
अशोकनगर। मध्यप्रदेश सरकार के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला ने शनिवार को हैंडलूम पार्क चंदेरी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) वीबी जी-राम-जी अधिनियम 2025 की प्रमुख विशेषताओं की जानकारी दी। मंत्री शुक्ला ने बताया […]

You May Like