दो मोटरसायकल सीधी भिड़न्त में तीन युवक घायल

सिंगरौली : आज दिन बुधवार को जियावन थाना अंतर्गत पुरवा जागीर गांव मे करीबन दोपहर 4:30 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भयानक टक्कर होने से 3 लोगों को सिर, हाथ, पैर एवं शरीर मे कई जगहो पर गंभीर चोट आई है।जानकारी के अनुसार एक्सीडेंट होने पर जियावन थाना के 108 में फोन करने पर तत्काल 108 मेडिकल स्टाफ शिव द्विवेदी एवं पायलट संजय चतुर्वेदी तत्काल मौके पर पहुचकर घायलो को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवसर ले गये।

जहा डॉ. संजय पटेल द्वारा घायलो का समुचित इलाज कर स्थिति ज्यादा खराब होने के कारण जिला हास्पिटल बैढ़न के लिए 108 एम्बुलेंस से रेफर कर दिये। घायलो में आरिफ रजा पिता साबिर मोहम्मद उम्र 18 वर्ष निवासी जोगिनी, सियाराम साकेत पिता छोटेलाल साकेत उम्र हर्रा विर्ती सहित एक अन्य युवक शामिल है। दो युवको की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Next Post

पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग आठ फरवरी को महाकुम्भ में करेगा महा बैठक

Thu Feb 6 , 2025
लखनऊ, 6 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश का पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग आठ फरवरी को महाकुंभ में बैठक करेगा जिसमें प्रदेश में पशुधन, डेयरी उद्योग और गोशालाओं के विकास पर बड़े निर्णय लिए जाएंगे। अधिकृत सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि सरकार का लक्ष्य पशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना, […]

You May Like