जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत काला डूमर चौराहे के पास देर रात्रि अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक सतेन्द्र सिंह राजपूत 34 वर्ष निवासी उमरिया ढिरहा मझोली ने सूचना दी कि गॉव का रहने वाला उसका परिचित सुरेन्द्र उर्फ संतोष ठाकुर 45 वर्ष जबलपुर काम करने गया था.
जब वे काम से वापस लौट रहा था तभी रात लगभग 11-30 बजे काला डूमर चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर चोटें आने से सुरेन्द्र उर्फ संतोष की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
