
सिंगरौली। कलेक्टर गौरव बैनल ने जयंत कोल माईन्स का निरीक्षण कर कोल उत्पादन एवं परिवहन अन्य के संबंध में विस्तार से जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कोल उत्पादन के वार्षिक लक्ष्य की जानकारी प्राप्त करने के पश्चात निर्देशित किया कि कोल माइंस को कोल उत्पादन के लिए जो लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं उसको शत-प्रतिशत प्राप्त करें। कलेक्टर द्वारा कोल माइंस से उत्पादि कोयले के ग्रेड के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की गई। उन्होंने निर्देशित किया कि कोल खनन के दौरान सभी सेफ्टी प्रोटोकाल का पालन कर वर्कस की सुरक्षा सुनिश्चित करें। इसी तहर से ब्लास्टिंग के दौरान भी सभी निर्धारित प्रोटोकाल का पालन किया जाए । कलेक्टर ने माइंनिग कार्य पूर्ण क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षरण के लिए अधिक से अधिक प्लाटेशन करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने मोरवा विस्थापन के संबंध में निर्देशित किया कि विस्थापन प्रक्रिया समय पर पूर्ण कर माइंनिग क्षेत्र के पास स्थित आवासो का मुआवजा वितरण कर माइंनिग प्रोजेक्ट की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जायें। निरीक्षण के दौरान कोल परिवहन के लिए यातायात नियंत्रण तथा सड़क दुर्घटनाओ में कमी लाने के लिए कोल माइंस द्वारा किए जा रहे उपायो के संबंध में जानकारी लेने के पश्चात कलेक्टर ने निर्देशित किया कि कोयले का परिवहन निर्धारित गाईड लाईन के अनुसार किया जायें। इस दौरान एसडीएम सिंगरौली सुरेश जाधव, माईनिंग अधिकारी आकांक्षा पटेल, जीएम जयंत कोल माइंस दीपक सक्सेना मौजूद रहे।
