
रतलाम। शहर के अति प्राचीन कालिका माता मंदिर परिसर को मां कालिका लोक बनाए जाने की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा से शहर में हर्ष व्याप्त है। विभिन्न धार्मिक संस्थाओं द्वारा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप का स्वागत कर इस घोषणा पर आभार जताया। मां कालिका लोक को लेकर मंत्री काश्यप लंबे समय से प्रयासरत थे। राइस कॉन्क्लेव रतलाम में मुख्यमंत्री ने इसके निर्माण की घोषणा की है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय सहित विभिन्न धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
