
हटा/दमोह.कुम्हारी पुलिस को बड़ी सफलता मिलते हुए आठ भैंस और दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं. प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी, एएसपी सुजीत सिंह भदौरिया व अति. पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के मार्गदर्शन में एसडीओपी हटा प्रशांत सिंह सुमन के निर्देशन पर थाना प्रभारी कुम्हारी उनि. बृजेश पाण्डेय व उनकी पुलिस टीम के प्रयास से थाना कुम्हारी के अप.क्र. 108/25 धारा-331(4),305 (ए) बीएनएस में ग्राम सगौनी में तीन जुलाई 25 को प्रार्थी जुगल यादव की चोरी गई 08 नग भैसो को थाना कुम्हारी पुलिस के व्दारा दो अभियुक्तो शहजाद खान उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम पिपरिया चम्पत व नरेन्द्र पिता बालमुकुन्द बाल्मीक उम्र 32 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 04 गडरयाऊ मोहल्ला दमोह के कब्जे से चोरी गई 08 नग भैसो को बरामद किया गया है.दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
