वायुसेना भर्ती कार्यक्रम: छात्रों को मिला करियर बनाने का अवसर

सतना।प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस शाहिद पद्मधर सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को वायुसेना के अधिकारियों द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भोपाल से आए हुए वायुसेना अधिकारी Sgt. Marathe और Sgt. Santosh ने छात्रों को वायु सेवा में भर्ती और अग्नि वीर से संबंधित जानकारी दी।

वायुसेना में भर्ती के अवसर

वायुसेना अधिकारियों ने बताया कि 12वीं पास आउट सभी संकाय के 17 से 21 वर्ष के छात्र-छात्राएं वायु सेवा में अलग-अलग ब्रांचेज में अप्लाई कर सकते हैं और अपना करियर वायु सेना के क्षेत्र में बना सकते हैं। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया, योग्यता, सैलरी आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

प्रश्नोत्तरी और पुरस्कार

कार्यक्रम के अंत में छात्रों से वायु सेना से संबंधित प्रश्नोत्तरी भी की गई। सही उत्तर देने वाले छात्रों को पुरस्कार स्वरूप गिफ्ट दिया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक और अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें डॉ. वी.के. रस्तोगी, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. अविनाश सिंह, डॉ. आर. पी. यादव, एन सी सी अधिकारी कुलदीप सिंह, एन एस एस अधिकारी डॉ. भास्कर चौरसिया और डॉ. गरिमा सिंह, डॉ. ऋषभदेव साकेत, डॉ. संजय चौरसिया, स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. पुष्पराज सिंह और जिला रोजगार कार्यालय से अखिलेश सिंह शामिल थे।

Next Post

स्टेशन पर जगतगुरु शंकराचार्य का शिष्य परिवार ने किया भव्य स्वागत 

Fri Jul 4 , 2025
सतना।गोवर्धन मठ पुरी पीठाधीश्वर अनंत विभूषित जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती का भव्य स्वागत शंकराचार्य शिष्य परिवार द्वारा किया गया l प्रचार प्रमुख मनोज दुबे अकेला ने बताया कि गुरुदेव प्रयागराज के पाश्चात्य रायपुर में राष्ट्रोंतकर्ष अभियान के तहत छत्तीसगढ़ प्रवास हेतु प्रस्थान सतना रेल्वे मार्ग से हो रहा था […]

You May Like