ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन में चोरी, 3 मजदूर गिरफ्तार

ग्वालियर। महाराजपुरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर यशवंत गोयल के अनुसार, एयर बेस सुरक्षा प्रभारी विनोद कुमार ने चोरी को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में निर्माण कार्य में लगे कुछ मजदूरों पर सामान चोरी करने का आरोप लगाया गया था।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सामान भरकर एयरफोर्स स्टेशन से बाहर ले गए थे। पुलिस ने पड़ताल करते हुए राजकुमार वाल्मीक, शीलू वाल्मीक और रामसिया वाल्मीक को पकड़ा। उनके पास से चोरी का सामान भी बरामद किया गया।

घटना के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर है और एयरफोर्स स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एयरफोर्स स्टेशन प्रबंधन ने भी सुरक्षा प्रबंध और मजबूत किए हैं।

Next Post

₹10 की Campa Cola से मचा सॉफ्ट ड्रिंक बाजार में घमासान, Coca-Cola और Pepsi क्यों नहीं घटा रहीं कीमत?

Sun Sep 13 , 2026
नई दिल्ली। कैंपा ने ₹10 की बोतल से बाजार में हलचल मचा दी… लेकिन सवाल ये है कि Coca-Cola और Pepsi भी अपनी कीमतें क्यों नहीं घटा रहीं? क्या ये सच में Price War है… या इसके पीछे पूरा बिजनेस मॉडल काम कर रहा है? दरअसल, Campa Cola की कम […]

You May Like