जनता से अपील, भिक्षा को व्यापार न बनाएं

जबलपुर: जबलपुर में विजन जबलपुर द्वारा आयोजित दीनबंधु अभियान के अंतर्गत शनिवार को श्याम टॉकीज स्थित मालवीय चौक पर भिक्षावृत्ति को रोकने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैनर, पोस्टर और रैली के माध्यम से आम जनता से अपील की गई कि भिक्षा को व्यापार न बनने दें और नगद राशि देना बंद करें, ताकि प्रशासन इनके पुनर्वास में मदद कर सके।

इस कार्यक्रम में विजन जबलपुर के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह के साथ सचिव सी. एस. राजपूत, राजेश मलिक, मनोहर श्रीवास्तव, कृपा शंकर शर्मा, राजू चमकेल, पी. एन. बाथरे, अशोक दुबे, गुलाब सिंह, मधुकर, विजय वानखेड़े, आर. के. व्यास, मलकीत सैनी, राजेंद्र सिंह ठाकुर, बी. एस. राजपूत, बी. बी. मंगा, प्रसाद अशोक राजपूत, यशवंत राव, ए. के. चटर्जी, एस. के. बनर्जी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Next Post

10 दिन बाद शुरू होगी बोर्ड परीक्षाएं, दिशा- निर्देश जारी

Sun Feb 1 , 2026
जबलपुर: जिले में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आगामी 10 फरवरी से प्रारंभ होने जा रही हैं। इसे लेकर शिक्षा विभाग की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। परीक्षाओं के शांतिपूर्ण और व्यवस्थित संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा केन्द्रों की व्यवस्था, परीक्षा समय -सारिणी और निगरानी संबंधी […]

You May Like