परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी, घरों पर बुल्डोजर चलाने और दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े
जबलपुर: पाटन में नरसंहार के बाद गांव में तनाव के साथ मातम पसरा हुआ हैं। आज कई घरों में चूल्हे नहीं जले। पीएम के चारों शव टिमरी पहुंच गए हैं परिजन फूट-फूट कर रो रहे हैं, उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि उनके बच्चे अब इस दुनिया में नहीं रहें। एक साथ चारों अर्थियां उठेगी। जिसने भी लाशे देखी वहां मौजूद हर आंख नम हो गई। गुस्साए लोगों ने फिर चक्का जाम किया।
आरोपियों की गिरफ्तारी, उनके घरों को बुलडोजर से गिराने और एनकाउंटर करने की मांग कर रहे है। साथ ही दोषी पुलिस वालों पर कार्यवाही की भी मांग कर रहे हैं।
विदित हो कि पप्पू साहू, चंदू साहू, दिनेश साहू, मनोज साहू,प्रदीप साहू, लाली साहू, सर्वेश साहू, महेश साहू,अमित साहू ने मिलकर सोमवार की सुबह 9.30 बजे फरसा, तलवार, चाकू डंडे से हमला कर अनिकेत दुबे उम्र 25 वर्ष, समीर दुबे उम्र 20 वर्ष, सतीष उर्फ गुंजन पाठक उम्र 40 वर्ष , मनीष उर्फ चंदन पाठक उम्र 34 वर्ष सभी निवासी ग्राम टिमरी थाना पाटन को मौत के घाट उतार दिया था जबकि मुकेश दुबे उम्र 47 वर्ष निवासी टिमरी, विपिन दुबे उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम टिमरी गंभीर रूप से घायल हुए थे। गणेश के पुत्र सतीश पाठक (40), छोटे भाई चंदन (34) की सरेआम हत्या की थी, बीच-बचाव में पहुंचे रिश्तेदार समीर दुबे (20), अनिकेत (25) को भी मौत के घाट उतार दिया गया था।