मटकी फोड प्रतियोगिता मे केशवगंज वार्ड की टीम विजेता

सागर। सागर विधानसभा क्षेत्र मे प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली मटकी फोड़ दही-हांडी प्रतियोगिता गौर मूर्ति तीन बत्ती के संपन्न हुई। नगर विधायक शैलेंद्र जैन द्वारा पिछले कई वर्षो से प्रतियोगिता का आयोजन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य मे कराया जा रहा है।कार्यक्रम में सांसद डॉक्टर लता वानखेड़े, खुरई विधायक एवं पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय पदाधिकारी सुनील देव, गौरी यादव एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में अंबेडकर वार्ड, केशवगंज, काकागंज, विवेकानंद वार्ड, सूबेदार वार्ड, तुलसी नगर एवं संत रविदास वार्ड की टीमों ने भाग लिया। साथ ही खेल परिसर की बालिकाओं की टीम ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। बालिकाओं के हौसले को देखते हुए उन्हें सांत्वना विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया।कुल 10 टीमों में से पहले ही राउंड में श्री नव जागृति गणेश समिति, केशवगंज वार्ड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मटकी फोड़कर ₹35,000 का नगद इनाम जीता। कार्यक्रम के अंत में प्रासुख जैन ने आभार व्यक्त किया।

 

Next Post

चुनाव आयोग आरोप की बजाय प्रश्नों के उत्तर दे

Mon Aug 18 , 2025
इंदौर: चुनाव आयोग आरोप लगाने के बजाय हमारे तथ्यों का उत्तर दे. राहुल गांधी ने पिछले दिनों जो वोटर लिस्ट को लेकर प्रश्न खड़े किए है. चुनाव आयोग उसकी सॉफ्ट कॉपी क्यों नहीं दे रहा है. बिहार में 65 लाख मतदाता सूची से हटाएं , उनकी भी सॉफ्ट कॉपी क्यों […]

You May Like