बिना ट्रेड लाइसेंस चल रही रैपिडो बाइक टैक्सी पर कार्रवाई, 12 बाइक जब्त

इंदौर. बिना वैध ट्रेड लाइसेंस के संचालित हो रही ऑनलाइन बाइक टैक्सी सेवाओं पर अब परिवहन विभाग ने सीधी कार्रवाई शुरू कर दी है. नाबालिग से दुष्कर्म की घटना के बाद क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने रैपिडो के खिलाफ शिकंजा कस दिया है. जबकि तीन दिन पहले ही रैपिडो के अधिकारियों को नोटिस जारी किया जा चुका है. अब पुलिस की मदद से ऐप को बंद करवाने की कार्रवाई की जाएगी.

एआरटीओ अर्चना मिश्रा ने बताया कि गुरुवार को उनकी टीम ने एआरटीओ राजेश गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई करते हुए रैपिडो की 12 बाइक टैक्सियों को जब्त किया. खास बात यह रही कि कार्रवाई के लिए आरटीओ अमले ने मोबाइल ऐप के जरिए खुद बुकिंग कर बाइक चालकों को बुलवाया. जैसे ही चालक तय स्थान पर पहुंचे, मौके पर मौजूद परिवहन विभाग की टीम ने बिना वैध ट्रेड लाइसेंस के संचालन का हवाला देते हुए बाइक जब्त कर ली. एआरटीओ ने बताया कि आरटीओ कार्यालय द्वारा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (अपराध) को भेजे गए पत्र में स्पष्ट किया गया है कि इंदौर में रैपिडो बाइक टैक्सी कंपनी को कोई ट्रेड लाइसेंस जारी या नवीनीकृत नहीं किया गया है। इसके बावजूद रैपिडो मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से खुलेआम बाइक टैक्सी सेवाएं चला रही है. इसी कारण इसे बंद करवाने का अनुरोध किया गया है.

Next Post

वो खिलाड़ी जिसने भारत के लिए जीते दो वर्ल्ड कप, लेकिन स्पॉट फिक्सिंग के कारण खत्म हो गया करियर

Fri Feb 6 , 2026
Happy Birthday S. Sreesanth: पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत आज 43 वर्ष के हो गए। विवादों से भरे करियर और दो बार विश्व कप जीतने वाले उनके साहस और योगदान को क्रिकेट प्रेमी याद करते हैं। S. Sreesanth Birthday: भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एस. श्रीसंत का नाम एक […]

You May Like