घरेलू कलह का खौफनाक अंत: जलकर राख हुई नई मोटरसाइकिल

बहादुरपुर: शराब दुकान के पीछे बस्ती में एक युवक ने स्वयं की मोटर साइकिल में आग लगा दी। जिससे मोटर साइकिल कुछ ही मिनटों में पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। युवक आग लगाकर मौके से भाग गया। उसके भाई ने बताया कि अक्सर वह ऐसी हरकतें करता है, इससे पहले एक बार युवक ने अपने कपड़ों में भी आग लगा ली थी। हालांकि इसकी कोई पुलिस थाने में शिकायत नहीं हुई है।
शराब दुकान के पीछे रहने वाले राकेश प्रजापति ने बताया कि उसके छोटे भाई अंकित ने कुछ ही दिनों पहले एक टीवीएस स्पोर्ट्स मोटर साइकिल खरीदी थी।शुक्रवार दोपहर उसका घर पर झगड़ा हुआ, इसके बाद उसने पेट्रोल निकालकर मोटर साइकिल पर छिड़का और उसे आग के हवाले कर दिया।

आग लगाकर अंकित मौके से भाग निकला। राकेश ने आग को बुझाने की कोशिश की लेकिन एक तेज धमाके के साथ मोटर साइकिल की टंकी उखड़ गई और आग तेजी से भभकने लगी। जिससे मोटर साइकिल कुछ ही मिनटों में पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गई।

Next Post

भू-माफियाओं से लोहा लेना पड़ा भारी? कलेक्टर आदित्य सिंह के तबादले के खिलाफ सड़कों पर उतरी जनता

Sat Jan 24 , 2026
अशोकनगर: क्या जिले में ईमानदारी से काम करना अब गुनाह हो गया है? पूर्व कलेक्टर आदित्य सिंह के अचानक हुए तबादले ने पूरे जिले में एक नई बहस छेड़ दी है।क्योंकि वह लगातार जनहितैषी कार्य करने के साथ भूमाफियाओ पर कार्रवाई कर रहे थे। साथ गरीब, मजदूर वर्ग के सुधार […]

You May Like