अनिकेत हत्याकांड में तीन आरोपी अब भी फरार मां की हालत में सुधार, स्वस्थ होने पर दर्ज होंगे बयान

भोपाल। इब्राहिमगंज में दीपावली की रात हुए अनिकेत हत्याकांड में फरार तीन आरोपियों की तलाश में हनुमानगंज पुलिस जुटी है। मामले में पुलिस दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, हमले में घायल अनिकेत की मां सुनीता का हमीदिया अस्पताल में इलाज जारी है। उनकी हालत में पहले से सुधार बताया जा रहा है।

थाना प्रभारी अवधेश भदौरिया ने बताया कि मामले में शामिल दो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। घायल सुनीता की स्थिति में सुधार हो रहा है। उनके स्वस्थ होने के बाद पुलिस बयान दर्ज करेगी। फिलहाल फरार तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, दीपावली की रात पटाखे फोड़ने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान पांच आरोपियों ने पहले अनिकेत की मां सुनीता से विवाद किया और उन पर चाकू से हमला कर दिया। मां को बचाने के लिए अनिकेत बीच में आया तो आरोपियों ने उस पर भी चाकू से वार किए। गंभीर रूप से घायल अनिकेत की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

Next Post

हेगसेथ ने महाभियोग की पहल को 'राजनीतिक तमाशा' बताकर किया खारिज

Tue Nov 10 , 2026
वाशिंगटन, 10 नवंबर (वार्ता) अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने अपने खिलाफ चल रहे महाभियोग के प्रयास को ‘राजनीतिक तमाशा’ और ‘स्टंट’ करार दिया है। इसके साथ ही उन्होंने ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने के लिए अमेरिकी सैन्य अभियान को आवश्यक बताया है। श्री हेगसेथ ने लगभग […]

You May Like