लिफ्ट मांगने पर विवाद पर हुई थी ऑटो चालक की हत्या

इंदौर:एयरपोर्ट रोड पर तीन दिन पहले हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. महज लिफ्ट न देने पर हुए विवाद ने जानलेवा रूप ले लिया और आरोपी ने ऑटो चालक की सिर पर वार कर हत्या कर दी थी. मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बतायाकि लिफ्ट मांगने पर उससे विवाद हुआ था, जिसके चलते उसने आक्रोश में पास पड़ा सीमेंट ब्लॉक उठा कर मार दिया था.

पुलिस उपायुक्त जोन 1 श्रीकृष्णा लालचंदानी ने बताया कि घटना 23 सितंबर की रात करीब 10 बजे की है. केन्द्रीय विद्यालय के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला था. 108 एम्बुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान 50 वर्षीय दीपक किरन निवासी सिद्धार्थ नगर, गांधी नगर के रूप में हुई थी.

प्रारंभिक जांच और चश्मदीदों के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला हत्या का दर्ज कर विशेष टीमें बनाई, इसके बाद सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी 30 वर्षीय गणेश रणसिंगे निवासी नैनोद मल्टी, गांधी नगर को गिरफ्तार किया. पूछताछ में गणेश ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने मृतक से गांधी नगर जाने के लिए लिफ्ट मांगी थी. लिफ्ट से इनकार करने पर दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में आकर उसने वहीं पड़े सीमेंट ब्लॉक से दीपक के सिर पर हमला कर हत्या कर दी. पुलिस आयुक्त के निर्देश पर एरोड्रम थाना प्रभारी तरुण सिंह भाटी के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को पकड़ा.

Next Post

ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर 1.39 करोड़ की ठगी

Sun Sep 28 , 2025
इंदौर: सोशल मीडिया पर स्टॉक ट्रेडिंग का सपना दिखाकर शहर के रिटायर्ड जनरल मैनेजर से डेढ़ करोड़ रुपए ठगने वाले गैंग का इंदौर साइबर सेल ने भंडाफोड़ किया है. गिरोह के तार उत्तर प्रदेश से जुड़े मिले हैं. चौंकाने वाली बात यह है कि इसमें एलएलबी, साइबर लॉ, बीबीए और […]

You May Like