DGP: अपराधियों पर करो सख्त कार्रवाई

जबलपुर: डीजीपी कैलाश मकवाना ने जबलपुर-बालाघाट जोन के अधिकारियों की बैठक ली। इसके साथ ही एक घंटें तक अपराधों की समीक्षा की। गंभीर अपराधों की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इसके अलावा उन्होंने दोनों जोन में हुई कार्रवाई और अपराधों के आंकड़े भी देखे।

बैठक मेंं मध्य प्रदेश पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के साथ स्पेशल टास्क फोर्स स्पेशल डीजीपी पंकज श्रीवास्तव, इंटेलीजेंस के एडीजीपी सांई मनोहर उपस्थित रहे। इस दौरान जबलपुर जोन प्रभारी आईजी सचिन अतुलकर, बालाघाट जोन आईजी संजय सिंह मौजूद थे।

Next Post

होटल-अस्पताल: कौन सी आग, आप तो कम खर्च वाले उपकरण लगाओ

Fri May 2 , 2025
जबलपुर: गर्मी का मौसम और ऊपर से प्रबंधन की लापरवाही..ऐसे में कैसे आमजनों के साथ मरीजों की जान सुरक्षित रहेगी। जी हां… हम बात कर रहे शहर के अधिकांश निजी अस्पतालों की जो कि फायदे के लिए संचालित तो हो रहे हैं लेकिन नियमों को ताक पर रखकर और खुद […]

You May Like