महिला पर बाघ ने किया जानलेवा हमला, इलाज जारी

कटनी। बरही के यहां ताली रोहनिया गांव में ग्रामीण अशोक वर्मन की पत्नी पर बाघ (टाइगर) ने हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया उसकी स्थिति गंभीर है। घटना की जानकारी लगने पर विधायक संजय पाठक ने बरही अस्पताल सहित जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों से बात करते समुचित इलाज करने के निर्देश दिए, साथ ही इन घटना को लेकर वन अधिकारियों से भी बात की है। बताया गया कि घायल का बरही अस्पताल में इलाज जारी है। जहां से उसे कटनी रेफर किया जा रहा है।
बरही क्षेत्र के ताली रोहनिया गांव से एक बेहद चिंताजनक घटना सामने आई। गांव के निवासी अशोक वर्मन की पत्नी पर अचानक बाघ ने हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बाघ द्वारा हमले की सूचना मिलते ही विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने तुरंत संज्ञान लेते हुए बरही अस्पताल में तैनात डॉक्टरों से सीधे बात कर समुचित और त्वरित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।साथ ही अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के माध्यम से तात्कालिक आर्थिक सहायता भी प्रदान की इसी के साथ ही विधायक ने इस घटना को लेकर वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से भी संवाद कर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और टाइगर मूवमेंट पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। घायल महिला को प्रारंभिक उपचार बरही अस्पताल में दिया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे कटनी रेफर किया गया जहां तीन डॉक्टरों की टीम ने घायल महिला को उपचार उपलब्ध कराया। घटना के बाद से ही स्थानीय प्रशासन और वन विभाग की टीमें घटना स्थल के आसपास मॉनिटरिंग में जुट गई हैं। गांव के लोग घटनास्थल के आसपास भयभीत हैं और क्षेत्र में वन्यजीवों की बढ़ती गतिविधियों को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे हैं। इस घटना के बाद विधायक श्री पाठक ने ग्रामीणों की चिंता से वन विभाग के आला अधिकारियों को अवगत कराते हुए ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा साथ ही ग्रामीण जनों से सतर्क रहने का आव्हान भी किया है। उन्होंने कहा कि बाघ की किसी भी मूवमेंट की जानकारी तुरंत ग्रामीण वन अमले को दें।

Next Post

कम ब्याज पर नया लोन दिलाने का झांसा, स्कूल संचालक से 52 लाख की धोखाधड़ी

Thu Dec 11 , 2025
इंदौर. हीरानगर थाना क्षेत्र में स्कूल संचालक और स्थानीय बीजेपी नेता को कम ब्याज पर नया लोन दिलाने का भरोसा देकर बड़ी रकम ठग ली गई. तीन आरोपियों ने स्कूल के दस्तावेज और चेक हासिल कर 47 लाख से ज्यादा रकम अपने नजदीकी खाते में डलवाकर लगभग 52 लाख की […]

You May Like