बटियागढ़-हटा मार्ग पर ई-ऑटो पलटा, 9 लोग घायल

हटा/दमोह।बटियागढ़-हटा मार्ग पर मगरोन के पास सवारियों से भरा एक ई-ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार 9 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल हटा भेजा गया।

जानकारी के अनुसार सभी लोग पथरिया में अंतिम संस्कार में शामिल होकर वापस मंगोलपुर गांव लौट रहे थे। तभी मगरोन के पास अचानक सामने आई गाय को बचाने के चक्कर में चालक ने नियंत्रण खो दिया और ऑटो पलटा। घायलों में सरस्वती अहिरवार पत्नी बाबूलाल, उम्र 55, निवासी मंगोलपुर बाबूलाल उम्र 60 देशनरानी उम्र 70

किशोरा उम्र 68

राजकुमारी उम्र 39

जानकी उम्र 65 साथ ही 3 बच्चे मानवी, मानसी और जानवी भी घायल हुए हैं।घटना की सूचना मिलते ही मगरोन थाना प्रभारी वंदना गौर सहित पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

सिरमौर तहसील कार्यालय की छत का प्लास्टर गिरा

Wed Aug 19 , 2026
रीवा,  सिरमौर तहसील कार्यालय के भवन की छत का प्लास्टर अचानक भरभरा कर नीचे गिर गया. इस घटना के दौरान कार्यालय में कर्मचारी, अधिकारी और आम लोग मौजूद थे. गनीमत रही कि प्लास्टर किसी के ऊपर नहीं गिरा, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. इस हादसे के बाद से […]

You May Like