दिल्ली का विकास सरकार की प्राथमिकता : रेखा गुप्ता

नयी दिल्ली, 10 नवंबर (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि दिल्ली में स्वच्छता और हरियाली बढाने के साथ साथ इसका विकास करना सरकार की प्राथमिकता में है।

श्रीमती रेखा गुप्ता ने नगर निगम उपचुनाव में भाजपी प्रत्याशी के समर्थन में शालीमार बाग में निकाले गये रोड शो के दौरान कहा कि यह उपचुनाव दिल्ली के स्थानीय विकास, स्वच्छता, और व्यवस्था को सतत सुनिश्चित करने की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी प्रत्याशी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ जनता की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

गौरतलब है कि दिल्ली नगर निगम में बारह सीटों पर 30 नवंबर को उपचुनाव होना है।

उन्होंने कहा कि यह गर्व का विषय है कि भाजपा के कुल 12 उम्मीदवारों में से आठ महिलाएं हैं। यह नारी शक्ति को नेतृत्व और उचित प्रतिनिधित्व देने की हमारी प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। उन्होंने कहा कि उन्हें दृढ़ विश्वास है कि दिल्ली के प्रबुद्ध नागरिक सेवा के इस संकल्प को अपना बहुमूल्य आशीर्वाद और समर्थन प्रदान करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली जिन परिस्थितियों के दबाव में इतने सालों से थी अब उनके धीरे धीरे समाधान का समय आ गया है। अब नगर निगम के उपचुनाव में बारह सीटों पर भाजपा का विजयी होना जरूरी है। दिल्ली का विकास, दिल्ली में स्वच्छता और हरियाली हमारा लक्ष्य है। इससे पहले की सरकारों ने सिर्फ राजनीति करने काम किया है लेकिन अब मिलकर दिल्ली का विकास करना है।

 

 

Next Post

भूमिहार ब्राह्मण समाज का छठ मिलन समारोह, वरिष्ठ सदस्यों ने बढ़ाया उत्साह

Mon Nov 10 , 2025
भोपाल: भूमिहार ब्राह्मण समाज का छठ मिलन समारोह खेर हनुमान मंदिर, मछु इंदौर में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। आयोजन में समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कीसमारोह में विकेश शुक्ला, राजन मिश्रा और विजय पाठक ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। इसी क्रम में […]

You May Like