भूमिहार ब्राह्मण समाज का छठ मिलन समारोह, वरिष्ठ सदस्यों ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल: भूमिहार ब्राह्मण समाज का छठ मिलन समारोह खेर हनुमान मंदिर, मछु इंदौर में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। आयोजन में समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कीसमारोह में विकेश शुक्ला, राजन मिश्रा और विजय पाठक ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया।

इसी क्रम में समाज के वरिष्ठ सदस्य के.एन. शर्मा, ओमप्रकाश राय, भरत राय, अभिमन्यु राय और अनुज राय विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम में छठ पर्व की सांस्कृतिक और धार्मिक झलक देखने को मिली। समाज के वरिष्ठ सदस्य भरत राय ने आयोजन का समापन किया। इस अवसर पर सुजीत शर्मा और सुभाष राम ने भी सभी का आभार व्यक्त किया।

Next Post

ऑपरेशन डी-हंट: केरल में 156 व्यक्ति गिरफ्तार, मादक पदार्थ जब्त

Mon Nov 10 , 2025
तिरुवनंतपुरम, 10 नवंबर (वार्ता) केरल में ऑपरेशन डी-हंट के अंतर्गत राज्यव्यापी विशेष अभियान में मादक पदार्थ रखने एवं बेचने के आरोप में 156 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। समन्वित कार्रवाई के अंतर्गत, केरल पुलिस ने पूरे केरल में 1,700 संदिग्ध लोगों की जांच की और मादक पदार्थ रखने से संबंधित […]

You May Like