नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा है कि हमारी शिक्षा प्रणाली लाखों युवाओं को व्यवस्था से बाहर रखने का एक तरीका बनी हुई है।
लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि भारतीय शिक्षा व्यवस्था सिर्फ कुछ लोगों के हित की व्यवस्था है कि इस शिक्षा प्रणाली का सार यही है कि जिनके पास पैसा, ताकत या अंग्रेजी बोलने का कौशल नहीं है, उन्हें यह व्यवस्था बाहर कर देती है।
श्री गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर रविवार को कहा, “अगर आपके पास पैसा, ताकत नहीं है या आप अंग्रेजी नहीं बोलते हैं, तो व्यवस्था बिना एक पल सोचे आपको बाहर कर देगी। इसे शिक्षा व्यवस्था नहीं कहा जा सकता। यह बहिष्कार की व्यवस्था है, जिसे लाखों भारतीय युवाओं को बाहर रखने के लिए बनाया गया है।”
Next Post
कनाडा : सैन्य अड्डे पर भीषण धमाके और आग से सात सैनिकों की मौत
Sun Oct 18 , 2026
ओटावा, 18 अक्टूबर (स्पुतनिक/वार्ता) कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में स्थित वेनराइट सैन्य अड्डे पर एक लाइव-फायर ट्रेनिंग अभ्यास के दौरान हुए भीषण धमाके और उसके बाद लगी आग में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई है और दस से अधिक लोग घायल हो गए हैं। सैन्य सूत्रों […]

You May Like
-
12 months ago
बिना सूचना हटाए आउटसोर्स कर्मियों ने किया प्रदर्शन
-
3 months ago
जैन मंदिर में चोरी करने वाला पुजारी ही निकला
