नयी दिल्ली, (वार्ता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार से गोवा के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे, जहां वह पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होंगे।श्री शाह रविवार को गृह मंत्रालय के विभिन्न प्रभागों से जुड़े गोवा के विषयों पर बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद वह गोवा में मादक पदार्थों के मुद्दे पर संवाददाता सम्मेलन करेंगे। इसके बाद अटल भवन में भाजपा के नवनिर्मित प्रदेश कार्यालय भवन का उद्घाटन करने के साथ पार्टी की राज्य कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
मंगलवार को श्री शाह पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद तलेइगाओ स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम में गोवा पुलिस प्रेसिडेंट्स कलर्स अवॉर्ड समारोह में शिरकत करेंगे।
