इटारसी में गांजा तस्करी का खुलासा, ओडिशा की महिला गिरफ्तार

इटारसी। थाना इटारसी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने एफसीआई के पास नागपुर आउटर क्षेत्र में रेलवे सुरक्षा बल के साथ घेराबंदी की। इस दौरान संदिग्ध महिला पुलिस को देखकर रास्ता बदलने लगी, जिसे पकड़कर पूछताछ की गई। उसने अपना नाम देवकी राणा (55), निवासी जिला बोध, ओडिशा बताया। तलाशी लेने पर उसके दो बैगों से 9 किलो 755 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 1.94 लाख रुपये आंकी गई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ट्रेन से गांजा लाकर इटारसी में बेचने आई थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

हाइवे बेलवा के पास भीषण सड़क हादसा, ट्रक में पीछे से घुसी स्कॉर्पियो, आधा दर्जन लोग गंभीर घायल

Thu Apr 30 , 2026
रीवा। मनगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत हाइवे बेलवा के पास प्रयाग पेट्रोल पंप के समीप एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। […]

You May Like

मनोरंजन