सड़क पर दौड़ीं आधुनिक एसी इलेक्ट्रिक बसें

जबलपुर: संस्कारधानी जबलपुर को बड़ी सौगात मिली है। 10 पीएम ई-बसों के सफल ट्रायल के साथ पीएम बस योजना का लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह और महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने शुभारंभ किया। जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार की योजना के तहत जबलपुर में 100 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाना तय हुआ है जिस क्रम में पहले चरण में नगर निगम जबलपुर को 40 बसें मिलीं हैं। 25 सीटर नई इलेक्ट्रिक बस पूरी तरह से सुविधाओं से लैस है।

इस दौरान लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह एवं महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू ने स्वयं बस में सिविल लाइन से गोरखपुर तक सफर कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि यह ई-बस सेवा संस्कारधानी के नागरिकों के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगी, जो शहर को प्रदूषण मुक्त और सुगम यातायात प्रदान करेगी। ई-बस सेवा के इस ऐतिहासिक ट्रायल के अवसर पर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार, अपर कलेक्टर आर.एस. राय सहित अनेकों ने बस का सफर किया।

Next Post

पूर्वोत्तर के युवा विकसित भारत 2047 की नींव रखेंगे : सिंधिया

Sat Sep 5 , 2026
नयी दिल्ली, (वार्ता) केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि पूर्वोत्तर के युवा क्षेत्र के विकास के साथ-साथ विकसित भारत 2047 की नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे। श्री सिंधिया ने शुक्रवार को यहां तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित नौवें ‘नॉर्थईस्ट स्टूडेंट्स फेस्ट’ में पूर्वोत्तर […]

You May Like