
इंदौर. भील कॉलोनी क्षेत्र में एक युवक के साथ मुखबिरी के संदेह में मारपीट की गई. पीड़ित शरद परमार ने पुलिस को बताया कि प्रज्ज्वल उर्फ गोलू ने उसे मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए गालियां देना शुरू कर दिया. जब शरद ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
