कनाडा : सैन्य अड्डे पर भीषण धमाके और आग से सात सैनिकों की मौत

ओटावा, 18 अक्टूबर (स्पुतनिक/वार्ता) कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में स्थित वेनराइट सैन्य अड्डे पर एक लाइव-फायर ट्रेनिंग अभ्यास के दौरान हुए भीषण धमाके और उसके बाद लगी आग में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई है और दस से अधिक लोग घायल हो गए हैं।
सैन्य सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्टों में बताया गया है कि यह हादसा संभवतः युद्धाभ्यास के दौरान गैस लाइन या गैस कुएं से किसी गोले या विस्फोटक के टकराने से हुआ, जिससे जोरदार विस्फोट हुआ और तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैल गई।
अल्बर्टा प्रांत की मुख्यमंत्री डेनियल स्मिथ ने ‘एक्स’ पर घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि इस दुर्घटना से उनके कई सैन्यकर्मी प्रभावित हुए हैं।
प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने भी इस हादसे को ‘गंभीर’ करार देते हुए कहा कि संघीय सरकार और स्थानीय अधिकारी स्थिति से निपटने के लिए लगातार संपर्क में हैं। राष्ट्रीय रक्षा मंत्री डेविड मैकगुइंटी ने इसे हाल के वर्षों की सबसे भीषण त्रासदियों में से एक बताते हुए कहा कि सेना और रक्षा विभाग आने वाले दिनों में इस दुर्घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा करेंगे।

.....

Next Post

अमेरिका में खसरे का प्रकोप : 4,400 से अधिक मामले दर्ज, पेंसिल्वेनिया की स्थिति बेकाबू

Sun Oct 18 , 2026
वाशिंगटन, 18 अक्टूबर (वार्ता) अमेरिका में खसरे (मीजल्स) का प्रकोप तेजी से फैलता जा रहा है और ताजा आंकड़ों के अनुसार देश भर में खसरे के 4,410 से अधिक मामलों की पुष्टि हो चुकी है। यह संक्रमण वाशिंगटन डीसी और 45 राज्यों में फैल चुका है, जिनमें 18 मामले अंतरराष्ट्रीय […]

You May Like