
ग्वालियर, ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र स्थित 1000 बिस्तर अस्पताल के सामने बीच सड़क पर हुआ भारी हंगामा। ड्यूटी पर तैनात एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी और युवक के बीच हुआ तीखा विवाद। दोनों के बीच काफी देर तक चलती रही बहसबाज़ी, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। बीच सड़क पर लंबे समय तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के दौरान लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई।
घटना का किसी राहगीर द्वारा बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी और युवक आपस में हाथापाई और धक्का-मुक्की करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद कंपू थाना पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है।
मारपीट और विवाद की मुख्य वजह क्या थी, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो सका है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की पड़ताल कर वैधानिक कार्रवाई करने में जुटी है।
