
पांढुरना, ग्राम मोरडोंगरी-भूली मार्ग पर गुरूवार को तेज रफ्तार आल्टों कार अनियंत्रित होकर सडक़े किनारे खेत में जाकर पलट गई,जिससे इसमें सवार डायल 112 के चालक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई,वहीं एक पुलिस सिपाही तथा एक अन्य युुवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए,जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर रेफर किया गया।
नगर के पुलिस थाने में पद्स्थ आरक्षक प्रमोद थोराप अपनी चौपहिया आल्टो कार कं्रमाक एम एच 02 सीएच 4727 में अन्य तीन साथियों के साथ पांढुरना से मोहगांव जाने के लिए सुबह लगभग 7 बजे जा रहें थे,इसी दौरान मोरडोंगरी-भूली मार्ग पर यह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे खेत में जाकर पलट गई,जिससे वाहन में सवार डायल 112 के चालक विशाल मालवीय की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई,वहीं पुलिस सिपाही प्रमोद थोराप तथा अन्य युवक पंकज घोड़े गंभीर रूप से घायल हो गया,जन सहयोग से दोनों घायलों को नगर मुख्यालय के शासकीय चिकित्सालय लाया जहां इसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें नागपुर रेफर किया गया। वहीं इस दुर्घटना में वाहन के परखच्चें उड़ गए।
बताया जा रहा है कि रात में डायर 112 की ड्युटी करने के बाद यह पुलिस सिपाही के निजी वाहन से मोहगांव क्यों जा रहें थे, इस बात को लेकर भी कई तरह की चर्चाए व्याप्त हैं ।
