ग्वालियर: नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा सुगम यातायात के लिए शहर के विभिन्न स्थानों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। दक्षिण विधानसभा अंतर्गत महाराज बाड़ा, नजरबाग मार्केट, सुभाष मार्केट, टाउन हॉल, छापाखाना, गाँधी मार्केट एवं गोरखी स्काउट सहित विभिन्न स्थानों पर अतिक्रमण हटाये जाने अभियान चलाया गया।
जिसके तहत महाराज बाड़े के विभिन्न स्थानों से अतिक्रमण जैसे हाथ ठेला, फड़ इत्यादि को हटाकर सामान जप्त किया गया। इसके साथ ही अतिक्रमणकारियों से मौके पर 9,100 रूपये का जुर्माना वसूला गया। उक्त कार्रवाई दक्षिण विधानसभा के मदाखलत अमले द्वारा की गई।
