इंदौर:क्राइम ब्रांच व एरोड्रम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो अलग अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से ब्राउन शुगर व एमडी ड्रग्स जब्त की गई है.
एडीसीपी क्राईम राजेश दंडोतिया ने बताया कि पुलिस आयुक्त के निर्देश पर शहर में नशे के कारोबार पर लगातार निगरानी रखते हुए कार्रवाई की जा रही है. क्राइम ब्रांच व एरोड्रम थाने की पुलिस ने मुखबिर सूचना पर केदार नगर क्षेत्र से दिलीप सिंह बघेल उम्र 42 साल निवासी शुभम नगर को गिरफ्तार किया.
तलाशी में उसके पास से 12.82 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 1.20 लाख रुपए बताई गई है. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज किया है. वहीं दूसरी कार्रवाई में क्राइम ब्रांच व थाना एमजी रोड की टीम ने की है, क्षेत्र से मोहम्मद इकबाल उम्र 21 साल निवासी रानीपुरा दौलतगंज को गिरफ्तार किया. उसके कब्जे से 6.55 ग्राम एमडी ड्रग्स (कीमत करीब 60 हजार रुपये) जब्त की गई. आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है. दोनों आरोपियों से 1.80 लाख रुपए कीमत का मादक पदार्थ जब्त किया है. पुलिस आरोपियों से नशे के स्रोत और नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है.
