
पांढुरना, टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत पांढुरना जिले की 10 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त पंचायत के रूप में सम्मानित किया गया। इनमें 07 ग्राम पंचायतों को स्वर्ण पदक एवं 03 ग्राम पंचायतों को पदक प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। यह कार्यक्रम नगर के जनपद पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्रों का वितरण कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ, पूर्व मंत्री नानाभाऊ मोहोड़, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप घाटोड़े के हस्ते दिया गया ।
इसी अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी. नड्डा द्वारा संयुक्त स्वास्थ्य दल अभियान कार्यक्रम के सीधा प्रसारण देखा गया। जिसमें जिला पांढुरना ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सहभागिता की।
कार्यक्रम में वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक तुषार सिंगारे द्वारा टीबी के लक्षण, समय पर जांच एवं उपचार, बचाव के उपाय तथा निक्षय पोषण योजना की जानकारी दी गई। राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेट्स को अभियान की टोपी प्रदान कर जनजागरूकता गतिविधियों में सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ, पूर्व मंत्री नानाभाऊ मोहोड़, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप घाटोड़े, मंडल अध्यक्ष बंटी छगानी, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय प्रकाश ठाकुर सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
