
*दमोह*। मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में दमोह जिले के हटा गांधी वार्ड निवासी अनुज कुमार अहिरवार पिता मनसुख लाल अहिरवार का चयन खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर हुआ है। अनुज ने प्रदेश में 9वां स्थान प्राप्त किया है। अनुज का कहना है कि उनकी इस सफलता में माता-पिता, परिवारजन, गुरुजन व मित्रों का विशेष योगदान रहा है। अनुज ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा बिहार से स्नातक किया है। बताया गया कि अनुज के पिता हटा में बीआरसी के पद पर कार्यरत हैं। अनुज की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है और परिजनों-मित्रों ने बधाई दी है।
