जबलपुर: जलापूर्ति ठेके को लेकर नगर निगम में विवाद सामने आया है। आरोप है कि मोनू बाग नर्सरी के नाम से वर्षों से एक ही ठेकेदार को ठेका दिया जा रहा है, जिससे पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं। इस संबंध में हिन्दु धर्म सेना के प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर वर्तमान ठेका निरस्त कर नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया कराने की मांग की है। संगठन ने यह भी आग्रह किया कि ठेकेदार को नाम परिवर्तन के संबंध में समझाइश दी जाए, अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
इस अवसर पर हिन्दु धर्म सेना के संस्थापक योगेश अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष नीरज राजपूत के नेतृत्व में मुकेश रजक, संदीप बोस, अविनाश सुखदान, दिनेश छपेल, मोनू पासी, कार्तिक, अभय राजपूत, भारत पासी, रोहित बैन, परमदीप, प्रशांत, रूचित, हिमांशु महोबिया, पीयूष बैन, हर्षित कोरी, युवी दाहिया, करन गुप्ता, कार्तिक पटेल एवं शौर्य झाड़ियां सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
