इंदौर: सड़क सुरक्षा की स्थिति पर चिंता जताते हुए रोड सेफ्टी कमेटी के अध्यक्ष जस्टिस अभय सप्रे ने बताया कि पिछले वर्ष 136 मौतें यातायात अव्यवस्थाओं के कारण हुईं. उन्होंने शहर को स्वच्छता की तरह सड़क सुरक्षा में भी अग्रणी बनाने का आह्वान किया.
कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि 31 ब्लैक स्पॉट में से 5 हटाए गए हैं और शेष पर काम जारी है. अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर ने कहा कि 32 लाख वाहनों के दबाव में नियमों का पालन अनिवार्य है.हेलमेट, सीट बेल्ट और यातायात नियमों पर सख्ती और जन-जागरूकता अभियानों से सुधार लाने की आवश्यकता है.
