अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित आवास के बाहर तैनात कांस्टेबिल की दिल का दौरा पड़ने से मौत

मुंबई, (वार्ता) महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के बांद्रा इलाके में अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात मुंबई पुलिस के 41 वर्षीय एक कांस्टेबिल की शुक्रवार शाम संदिग्ध दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार कांस्टेबिल गणेश रायते शाम लगभग 6 बजे गैलेक्सी अपार्टमेंट्स के बाहर ड्यूटी पर तैनात थे, तभी उन्होंने अचानक घबराहट और सीने में बेचैनी की शिकायत की। उन्हें तुरंत नजदीकी भाभा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक रिपोर्टों में मौत का कारण दिल का दौरा (कार्डियक अरेस्ट) बताया जा रहा है। हालांकि, अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मौत की सटीक वजह की पुष्टि विस्तृत चिकित्सा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि श्री रायते मुंबई पुलिस में शामिल होने से पहले भारतीय सेना में भी अपनी सेवाएं दे चुके थे। वह बांद्रा स्थित अभिनेता सलमान खान के आवास ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट्स’ की सुरक्षा व्यवस्था के तहत वहां तैनात थे।

Next Post

आईएसबीटी का अगले हफ्ते आईडीए करेगा अनुबंध, कंपनी ने जमा कराई राशि

Sat Aug 8 , 2026
इंदौर: आईडीए द्वारा निर्मित आईएसबीटी का अगले हफ्ते ठेकेदार कंपनी से अनुबंध हो जाएगा. अनुबंध के पहले ठेकेदार कंपनी ने टेंडर शर्त के अनुसार 15 करोड़ रुपए की राशि जमा कर दी है. अब आईडीए और ठेकेदार कंपनी के बीच कब्जा लेने देने और मौके पर मौजूद सभी सम्पत्तियों के […]

You May Like