संस्कार भारती द्वारा संजा प्रतियोगिता का आयोजन

बगड़ी (धार)। रंगमंच एवं ललित कलाओं को समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती जिला धार द्वारा मालवा प्रांत की लोकप्रिय लोककला ‘संजा’ को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से श्री गुरु कृपा हायर सेकेंडरी स्कूल, बगड़ी, जिला धार में संजा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में विद्यालय के बालक एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए गोबर से दीवारों पर संजा की 65 आकर्षक एवं पारंपरिक कलाकृतियां तैयार कीं। साथ ही विद्यार्थियों द्वारा संजा गीतों की सुंदर प्रस्तुति भी दी गई। विद्यार्थियों की रचनात्मकता एवं कला प्रतिभा ने उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री गोपालचंद्र सोनी, जिला कुटुंब प्रबोधन सह-संयोजक एवं श्री सूर्यपाल सिंह सिसोदिया, फिल्म कथा-पटकथा एवं संवाद लेखक उपस्थित रहे। संस्कार भारती की ओर से श्री अतुल जी कॉल भंवर, दृश्य कला संयोजक, संस्कार भारती मालवा प्रांत; श्री गौरव अग्रवाल, जिला अध्यक्ष, संस्कार भारती जिला धार; एवं श्री अशोक जी पाटीदार, चित्रकला संयोजक, संस्कार भारती जिला धार उपस्थित रहे।अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान श्री अतुल चतुर्वेदी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय संचालक श्री बी.के. चतुर्वेदी, प्राचार्य श्रीमती आशा चतुर्वेदी एवं समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा प्रमाण-पत्र वितरित किए गए, वहीं प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री दीपक चौहान सर द्वारा किया गया। अंत में संस्कार भारती जिला धार के कोषाध्यक्ष श्री शुभम उपाध्याय ने सभी अतिथियों, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में भारतीय लोककला एवं संस्कृति के प्रति रुचि जागृत करने के साथ-साथ संजा जैसी पारंपरिक लोककला के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया गया।

Next Post

तीन बमबाजी से दहला घमापुर, 2 घायल

Thu Oct 8 , 2026
जबलपुर। घमापुर थाना अंतर्गत लालमाटी तीन बमबाजी से दहल गया। चंद घंटों के भीतर एक के बाद बम पटके गए। पहली गोपाल होटल के पास हुई जहां हत्या करने के इरादे से बदमाशों ने एक महिला पर बम फेंक दिया। गनीमत रही कि हमले में पीडि़ता बाल-बाल बच गई। बम […]

You May Like