
जबलपुर। घमापुर थाना अंतर्गत लालमाटी तीन बमबाजी से दहल गया। चंद घंटों के भीतर एक के बाद बम पटके गए। पहली गोपाल होटल के पास हुई जहां हत्या करने के इरादे से बदमाशों ने एक महिला पर बम फेंक दिया। गनीमत रही कि हमले में पीडि़ता बाल-बाल बच गई। बम उसके ऊपर न गिरकर घर के गेट के सामने गिरकर फूट गया। बमबाजी से क्षेत्र में दहशत फैल गई और हमलावर मौके से फरार हो गए। दूसरी बमबाजी की वारदात दो घंटे के बाद हुई जिसमें लोडिंग वाहन चालक समेत एक महिला घायल हुई। इसके बाद एक घर पर बम पटके गए । तीनों ही मामलों में पुलिस ने विस्फोटक पदार्थ अधिनियम का प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नीलू चौहान 42 वर्ष निवासी लालमाटी गोपाल होटल घमापुर की प्राईवेट काम करती है। शाम लगभग 5:30 बजे वे घर के बाहर बैठी थी तभी सोनू दाहिया एवं गोलू आकर उसे जान से मारने की नियत से उस पर सुअर बम फेंके। बम उसके ऊपर न गिरकर उसके गेट के सामने गिरकर फूट गए। अचानक बमबाजी से दहशत में आई महिला ने शोर मचाया तो दोनों आरोपित भाग गये। बम के छर्रे गेट के पास पड़े थे। बमाबाजी की वारदात के दो घंटे बाद फिर घमापुर थाना अंतर्गत गोपाल होटल चौक में बम चले जिसमें लोडिंग वाहन चालक समेत एक महिला घायल हुई। पुलिस के मुताबिक गोलू ठाकुर 38 वर्ष निवासी लालमाटी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह लोडिंग वाहन चलाता है। शाम लगभग 7-30 बजे वह गोपाल होटल चौक पर बैठा था उसके पास महिला सवारी आटो में बैठी थी तभी सोनू दाहिया उसे जान से मारने की नियत से उस पर सुअर मार फेंका, वह झुक गया बम उसके ऊपर न गिरकर बाजू में गिरकर फूट गया, बम फूटने से छर्रे उसके दाहिने हाथ की हथेली के ऊपर लगे व आटो में बैठी महिला सवारी को पीठ, पेट में छर्रे लगकर चोट आ गई। वह चिल्लाया तो सोनू दाहिया भाग गया।
सो रहा था परिवार, घर में पटके गए बम-
तीसरी एफआईआर राजेन्द्र बिनोदिया 24 वर्ष निवासी आशा आटा चक्की के सामने गोपाल होटल घमापुर ने दर्ज कराई कि वे अपने परिवार के साथ घर में था तभी सुअरमार बम फूटने की आवाज आने पर मां व पत्नी के साथ घर के बाहर आकर देखा तो घर के सामने सुअरमार बम के लोहे के अवशेष पड़े थे। बमाबजी किसने और किन कारणों से की है इसका पता नहीं चल सका है पुलिस जांच कर रही है।
