
परासिया। वेकोलि की अंतर क्षेत्रीय शतरंज, कैरम एवं ब्रिज प्रतियोगिता 11 व 12 जुलाई को पेंच स्टाफ क्लब परासिया में संपन्न हुई। शतरंज में न्यूटन सब एरिया विजेता और शिवपुरी सब एरिया उपविजेता रहा। शतरंज स्पर्धा में नीतीश नागेश ने पांच अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। शाहबाज खान चार अंकों के साथ दूसरे, संतोष विश्वकर्मा तीसरे, अमित धीमान चौथे, अभी जायसवाल पंचम तथा शरीफ खान षष्ठम स्थान पर रहे। ये सभी खिलाड़ी पाथाखेड़ा में 17 से 19 जुलाई तक होने वाली प्रतियोगिता में पेंच क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे।
कैरम ओपन डबल्स में नेपाल वर्मा और पंचम विजेता बने, जबकि संजर आलम और पवन कुमार उपविजेता रहे। टीम कैरम प्रतियोगिता में पवन कुमार, संजर आलम, नेपाल वर्मा और पंचम की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। ब्रिज प्रतियोगिता में नदीम खान, आकाश वर्मा, सुनील पांडे, दीप्तिकेश और राजेंद्र दुबे विजेता बने। निर्णायक मंडल में पियूष बावरिया (शतरंज), हीरालाल त्रिपाठी (ब्रिज) और इबरत उल्ला (कैरम) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुरस्कार वितरण में महाप्रबंधक प्रवीण कुमार मंडल और क्षेत्रीय अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
