करंट की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मृत्यु

रायसेन, 25 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में करंट की चपेट में आने से तीन मजदूरों की आज मृत्यु हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सिलवानी ब्लॉक के बम्होरी थाना क्षेत्र के ग्राम पड़रिया कला में छत डालने के दौरान लिफ्ट मशीन को धक्का लगा रहे मजदूरों को करंट लगने से तीन की मौत हो गई जबकि, चार घायल हैं। मकान की छत ढलाई करने के बाद लिफ्ट मशीन को हटाने के लिए धक्का मारने के दौरान बिजली की लाइन से करंट लगने से अफरा तफरी मच गई। पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। घायलों को सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

एसडीओपी अनिल मौर्य ने बताया छत ढलाई के बाद लिफ्ट मशीन को हटाने के दौरान घटना घटी है। जिसमें तीन की मौत और चार मजदूर घायल हुए। पुलिस घटना जांच कर रही है। पड़रिया कला में जमनाप्रसाद कहार के पक्के घर में छत डालने के बाद मसाला बनाने वाली लिफ्ट मशीन को निकालते समय बिजली मशीन को धक्का लगाने वाले 7 लोगों को बिजली करेंट लग गया।

मृतकों में आजाद ठाकुर (24), राजेश सिंह (18) और रूपासिंह बसौड (29) शामिल है।

सं नाग

Next Post

सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन लोग गिरफ्तार

Wed Jun 25 , 2025
सतना, 25 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के मैहर जिले में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़िता 15 जून को अपने दो मित्रों के साथ पठरा पहाड़ घूमने गई थी। जहाँ उसके पुरूष मित्रों […]

You May Like