उज्जैन: प्रयागराज महाकुंभ को आधार बनाकर महाकाल की नगरी उज्जैन में सिंहस्थ की तैयारी की जा रही है. 30 से 40 करोड़ श्रद्धालुओं का आगमन होगा इसके दावे मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जताए जा रहे हैं. पिछले 2 साल जो कि बहुत अहम थे, उसमें बड़े काम शुरू नहीं हो पाए, ऐसे में नवागत कलेक्टर रोशन कुमार सिंह अब मेला अधिकारी आशीष सिंह की निगरानी में सिंहस्थ सेल बनाएंगे.
इन अधिकारियों के उज्जैन आने की संभावना
नरेंद्र सूर्यवंशी, सुजान सिंह रावत, अभिषेक दुबे, अनुकूल जैन, विवेक श्रोत्रिय, राजेश बाथम, क्षितिज शर्मा, सुदीप मीना, दीपाली जाधव, विशाल चौहान, अवधेश शर्मा, शैली कनाश यह सब अधिकारी उज्जैन में पदस्थ रहे हैं. इनमें से कई अधिकारी आईएएस हो चुके हैं. कुछ तो कलेक्टर भी बन चुके हैं. यह सब वे अधिकारी है जो सिंहस्थ 2016 में उपमेला अधिकारी, सहायक मेला अधिकारी रहे, अथवा सिंहस्थ के मद्देनजर प्रमुख कार्य देख रहे थे.
Next Post
दत्त मंदिर में हापुस आम की प्रदर्शनी का उद्घाटन, पहले ही दिन रही खरीदारों की भीड़
Sun May 4 , 2025
भोपाल। दत्त मंदिर हॉल,अरेरा कॉलोनी में हापुस (अलफांसो) आम की प्रदर्शनी और विक्रय का उद्घाटन विधायक भगवानदास सबनानी ने किया। इस मौके पर विलास बुचके, रोहिणी शिंगवेकर, संजय जोशी और रवि शिंगवेकर समेत कई आम प्रेमी उपस्थित रहे। आयोजक भरत और ज्योति साठे ने सबनानी का स्वागत किया। विधायक सबनानी […]

You May Like
-
10 months ago
पर्पल कैप की दौड़ में प्रसिद्ध को पछाड़ नूर हुये आगे
-
1 year ago
पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपरिवर्तित