पंचांग 17 जुलाई 2025:-
रा.मि. 26 संवत् 2082 श्रावण कृष्ण सप्तमीं गुरूवासरे शाम 5/47, रेवती नक्षत्रे रात 3/8, अतिगण्ड योगे दिन 9/57, विष्टि करणे सू.उ. 5/17 सू.अ. 6/43, चन्द्रचार मीन रात 3/8 से मेष, शु.रा. 12,2,3,6,7,10 अ.रा. 1,4,5,8,9,11 शुभांक- 5,7,1.
—————————————————–
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: गुरूवार 17 जुलाई 2025
वर्ष क प्रारंभ में नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी, अधिनस्थ कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा, वर्ष के मध्य में सामाजिक कार्यो में संलग्नता रहेगी, व्यवसाय में वृद्धि होगी, आर्थिक लाभ होगा, उतावलेपन में लिये गये निर्णय हानिकारक रहेंगे, आर्थिक लेनदेन में सावधानी रखें, मित्र के सहयोग से उदासीनता दूर होगी.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को आर्थिक लाभ का योग है, व्यवसाय में वृद्धि होगी, कर्क राशि के व्यक्तियों को नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी, सिंह राशि के व्यक्तियों की सामाजिक कार्यो में संलग्नता रहेगी, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को अधिनस्थ कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को उतावलेपन पर लिया गया निर्णय हानिकारक रहेगा, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों के लिये व्यक्तित्व में विकास होगा, आर्थिक लेनदेन में सावधानी रखें.
—————————————————–
आज का भविष्य- गुरूवार 17 जुलाई 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक बुद्धिमान, विनोदी, चतुर, चंचल तथा स्वविवेकी होगा, इनकी शिक्षा उत्तम रहेगी. ये शीघ्र ही किसी से भी मित्रता कर लेते हैं. माता पिता के प्रति इनका झुकाव रहेगा.
—————————————————–
मेष- जीवनसाथी के साथ मतभेद रह सकते हैं, प्रापर्टी संबंधी विवाद के समाधान की संभावना है. आजीविका के प्रयासों में उन्नति होगी, साहस बना रहेगा.
वृषभ- पारिवारिक अपेक्षाओं को पूरा करने में नाकाम रहेंगे, जिससे परिजन नाराज हो सकते हैं. मित्रता आपके लिये हितकर रहेगी, यात्रा में यथेष्ठ सावधानी रखें.
मिथुन- कार्यक्षेत्र में अप्रत्याशित सफलता के आसार हैं, हाथ में लिया गया काम पूरा होगा. खानपान पर नियंत्रण रखकर कार्य करें, उदर विकार से कष्ट हो सकता है.
कर्क- सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी उपस्थिति नया उत्साह भर देगी, नये की शुरूआत हो सकती है, आमोद प्रमोद के साधनों में वृद्धि का योग है, संयम रखकर कार्य करें.
सिंह- बेहतर भविष्य के लिये आपको कुछ कठोर फैसले लेने पड़ सकते हैं, स्वास्थ्य का ध्यान रखें. अतिथि रावणमन होगा, लाभ तथा यश प्राप्त होने का प्रबल योग है.
कन्या- खानपान में लापरवाही के चलते स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, नौकरी में तरक्की का योग है. संतान कार्यों में तथा लेखन सृजन के कार्यों में सफलता मिलेगी.
तुला- अधिकारियों से काम के संबंध में उचित आश्वासन मिलेगा, शीघ्रता में कोई निर्णय न लें. नवीन निर्माण कार्यों में उन्नति होगी, संयम से कार्य करना हितकर रहेगा.
वृश्चिक- आप दूसरों के सहयोग के लिये हमेशा तैयार रहेंगे, साहस, पराक्रम एवं कामकाज के प्रति उत्साह रहेगा. सामाजिक कार्यों में रूचि रहेगी. मित्रता उपयोगी रहेगी.
धनु- प्रस्तावित योजनाएं बाधित हो सकती है, सुनी बातों पर कोई निर्णय न लें. मित्रों एवं कुटुम्बियों के सहयोग से आर्थिक समस्या दूर होगी. सतर्कता रखें.
मकर- नए संपर्को में सावधानी बरतें, लोग विश्वास में लेकर धोखा दे सकते हैं. मांगलिक कार्यों पर खर्च होगा, मनोरंजन, आमोद प्रमोद के साधनों में वृद्धि होगी.
कुम्भ- घरेलू उलझनें परेशान करेंगी, नकारात्मक सोच से बना बनाया काम बिगड़ सकता है. विशेष श्रम एवं प्रयास करने से सफलता प्राप्त होगी. संयम रखें.
मीन- आप रिश्तों को सहज रखने की कोशिश करेंगे, जिसका कुछ लोग अनुचित लाभ उठाने का प्रयास करेंगे. सोचे हुये कार्यों में सफलता प्रापत होगी.
—————————————————–
व्यापार-भविष्य:
श्रावण कृष्ण सप्तमीं को रेवती नक्षत्र के प्रभाव से गुड, खांड, जौ, गेहूं, चना, रूई कपास, चांदी, सोना के भाव में मंदी होगी. जीरा, धनियां के भाव पूर्ववत् रहेंगे. वायदा विचारा आज 11 बजकर 10 मिनिट से 20 मिनिट रूख पर व्यापार करना लाभप्रद रहेगा. भाग्यांक 3116 है.
—————————————————–
