राशिफल-पंचांग : 23 अक्टूबर 2025

पंचांग 23 अक्टूबर 2025:-

रा.मि. 01 संवत् 2082 कार्तिक शुक्ल द्वितीया गुरूवासरे रात 8/23, विशाखा नक्षत्रे रात 3/43, आयुष्मान योगे रातअंत 4/54, बालव करणे सू.उ. 6/22, सू.अ. 5/38, चन्द्रचार तुला रात 9/4 से वृश्चिक, पर्व- चन्द्रदर्शन, शु.रा. 7,9,10,1,2,5 अ.रा. 8,11,12,3,4,6 शुभांक- 9,2,6.

————————————————————-

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: गुरूवार 23 अक्टूबर 2025
वर्ष के प्रारंभ में चिन्ताओं से छुटकारा मिलेगा, राज्य सम्मान की प्राप्ति होगी, गृहकार्य में व्यस्तता रहेगी, धन लाभ का योग है, मन में प्रसन्नता रहेगी, वर्ष के मध्य में यात्रा का योग है, व्यय में कमी तथा व्यापार में सुधार होगा, रोजगार में सफलता मिलेगी, भाईयों के सहयोग से राजनैतिक लाभ होगा, वर्ष के अन्त में व्यवहारकुशलता बढेगी, मित्र के कारण कार्यो में व्यवधान आयेगा.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को भाईयों से राजनैतिक लाभ होगा, घरेलू कार्यो में व्यस्तता रहेगी, धन लाभ का योग है, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को व्यय में कमी तथा व्यापार में उहापोह की स्थिति निर्मित होगी, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को सहयोग मिलेगा, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को मन में विशेष प्रसन्नता रहेगी.

————————————————————-

आज का भविष्य- गुरूवार 23 अक्टूबर 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक हंसमुख, मिलनसार, चंचल तथा व्यवहारकुशल होगा, जन्म स्थान से दूर रहकर अपना भाग्योदय करेगा, माता पिता का भक्त होगा, दूर दराज की यात्रा अधिक पसंद करेगा, तेजस्वी और निडर होगा. सर्विस करना पसंद करेगा.

————————————————————-

मेष- विशेष श्रम एवं प्रयास से कार्य में सामान्य सफलता मिलेगी, विवादों को न बढ़ायें, प्रतिष्ठा मिलेगी, अनावश्यक व्ययभार बढ़ सकता है.

वृषभ- नई जिम्मेदारी आने से चिंतित हो सकते हैं, नवीन योजनाओं का शुभारंभ होगा, शोध कार्य में शुभ समाचार मिलेगा, सुखशांति बनी रहेगी.

मिथुन- उच्च अध्ययन में अच्छी सफलता के योग हैं, व्यापारिक साझेदारी लाभकारी रहेगी, नौकरी संबंधी प्रयासों में सफलता, राजकीय सहयोग बनेगा.

कर्क- कार्यस्थल पर विवाद की संभावना, सत्संग से मानसिक प्रसन्नता एवं शांति रहेगी, अचानक कोई सुखद एवं लाभदायक सूचना मिलेगी, प्रवास का योग प्रबल है.

सिंह- कानूनी मामले सुलझेंगे, बुजुर्गो के स्वास्थ्य की चिन्ता होगी, अचानक लाभ हो सकता है, शारीरिक शिथिलता दूर होगी.

कन्या- समयके साथ तौर तरीके में बदलाव कर लें, मेलजोल बढ़ेगा, व्यवसायिक कामकाज की अधिकता रह सकती है, मनोरंजन के साधन बनेंगे.

तुला- परिचितों को जानबूझकर नाराज न करें, आर्थिक लेनदेन में सावधानी रखें, कार्य की अधिकता से मानसिक पीड़ा होगी, शत्रु वर्ग पराजित होगा.

वृश्चिक- ले देकर कार्य कराने की योजना सफल रहेगी, संतान के कारण भावनात्मक कष्ट होगा, नवीन योजनाओं का विकास होगा, मनोरंजक यात्रा हो सकती है.

धनु- लोग दबाव बनाने की कोशिश करेंगे, विवादास्पद मामले सुलझेंगे, भौतिक सुख सुविधाओं की वृद्धि होगी, महिला जाति की सलाह लेना उपयोगी सिद्ध होगा.

मकर- नया घर खरीदने का मन बनेगा, साहसिक प्रयत्न से अभीष्ट कार्यो की प्राप्ति होगी, बने बनाये कार्यो में व्यवधान आ सकता है, नवीन कार्यो की रूपरेखा बनेगी.

कुम्भ- युवाओं को बेहतर सफलता मिलेगी, आकस्मिक खर्च होगा, कामकाज पूरा होगा, नये कार्य बनने का योग है.

मीन- समय पर सोचे कार्य बनने का योग है, मानसिक प्रसन्नता रहेगी, मनोरंजन आदि में व्यय होगा, मानसिक संतोष बना रहेगा.

————————————————————-

व्यापार भविष्य-

कार्तिक शुक्ल द्वितीया को विशाखा नक्षत्र के प्रभाव से रूई, कपास, सूत, वस्त्र, सन् मैथी के भाव में सामान्य घट-बढ़ रहेगी, मोठ, मसूर बाजरा, मक्का, मॅूगफली, गुड़ तेल, घी, के भाव में तेजी रहेगी, भाग्यांक 2563 है.

————————————————————-

Next Post

भारत - अफगानिस्तान संबंध नए मोड़ पर

Thu Oct 23 , 2025
भारत और अफगानिस्तान के ऐतिहासिक संबंध सदैव गहरे और बहुआयामी रहे हैं. दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक, धार्मिक, आर्थिक और रणनीतिक बंधन सदियों से विकसित होते आए हैं. अफगानिस्तान का भौगोलिक और ऐतिहासिक महत्व भारत के लिए केवल पड़ोसी ही नहीं, बल्कि क्षेत्रीय स्थिरता और सुरक्षा का अहम केंद्र भी […]

You May Like