नयी दिल्ली, 10 जुलाई (वार्ता) लेफ्ट आर्म स्पिनर राधा यादव अगस्त में ऑस्ट्रेलिया दौरे में भारत ए टीमों की कप्तानी संभालेंगी। भारत इस दौरे में तीन टी20 और इतने ही 50 ओवर के मैच खेलेगा, जिसके बाद एक चार दिवसीय मैच होगा।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की महिला चयन समिति ने 7 से 24 अगस्त, 2025 तक होने वाले आगामी बहु-प्रारूप ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत ए महिला टीम की घोषणा कर दी है।
भारत ए महिला टीम तीन टी20 और इतने ही 50 ओवर के मैच खेलेगी, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ एक चार दिवसीय मैच होगा।
यह दौरा 7 अगस्त, 2025 को मैके में शुरू होगा, जहां तीन टी20 मैच खेले जाएंगे। इसके बाद मुकाबला नॉर्थ्स, ब्रिस्बेन में होगा, जहां तीन 50 ओवर के मैच खेले जाएंगे और उसके बाद एलन बॉर्डर फील्ड में चार दिवसीय मैच खेला जाएगा।
टी20 टीम: राधा यादव (कप्तान), मिन्नू मणि (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, डी. वृंदा, सजना सजीवन, उमा छेत्री (विकेटकीपर), राघवी बिस्ट, श्रेयंका पाटिल, प्रेमा रावत, नंदिनी कश्यप (विकेटकीपर), तनुजा कंवर, जोशिता वीजे, शबनम शकील, साइमा ठाकोर, तितास साधु
एक दिवसीय और बहु-दिवसीय टीम: राधा यादव (कप्तान), मिन्नू मणि (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, तेजल हसब्निस, राघवी बिस्ट, तनुश्री सरकार, उमा छेत्री (विकेटकीपर), प्रिया मिश्रा, तनुजा कंवर, नंदिनी कश्यप (विकेटकीपर), धारा गुज्जर, जोशिता वीजे, शबनम शकील, साइमा ठाकोर, तितास साधु
(श्रेयंका पाटिल और प्रिया मिश्रा का चयन बीसीसीआई उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) से फिटनेस मंजूरी पर निर्भर करेगा।)

